अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कोरोना महामारी को देखते हुए 25 गरीब देशों को ऋण में राहत दी है। इसकी वजह से ये सभी देश कोविड-19 से लड़ने के लिए अपने यहां फंड जमा कर पाएंगे। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संस्था ने बड़ा फैसला लेते हुए इन गरीब मुल्कों के लिए छह महीने तक की राहत दी।
संस्था ने कहा कि इस फैसले के बाद यह सभी देश वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अपने यहां के फंड का सही से इस्तेमाल कर पाएंगे। इन 25 देशों में अफगानिस्तान, नेपाल, ताजीकिस्तान, यमन, माली, मोजाम्बिक, रवांडा जैसे देश शामिल हैं।