फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mecca Mosque: मक्का मस्जिद के इमाम की शान-ओ-शौकत पर बवाल, पेंट व टी-शर्ट में चला रहे थे हार्ले बाइक

Wed, 20 Jul 2022 02:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में इमाम कल्बानी हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर बैठे हैं। इससे उनका नया
रूप सामने आया है। उनके इस रूप के खिलाफ अरब जगत में तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम विवादों में - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद के एक पूर्व इमाम की शानौ-शौकत उन्हें भारी पड़ सकती है। इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वे नए जमाने के पैंट टी शर्ट पहने और लाखों रुपये कीमत की हार्ले डेविडसन बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इस पर बवाल मच गया है। 

विज्ञापन

वीडियो में इमाम कल्बानी हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर बैठे हैं। इससे उनका नया रूप सामने आया है। उनके इस रूप के खिलाफ अरब जगत में तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। इसे एक शख्स ने स्नैपचैट पर रिकॉर्ड किया था। इसमें कल्बानी सफेद टी-शर्ट और हाफ जैकेट पहनकर हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठे हैं। उनकी जैकेट पर अमेरिकी झंडा भी चित्रित है। वीडियो में पूर्व इमाम मोटरसाइकिल पर बैठकर मुस्कुरा रहे हैं और जीत का निशान दिखा रहे हैं। 

सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगे इमाम
यह वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। इसके बाद मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनके इस रूप को लेकर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं तो कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यूजर्स इस तरह कर रहे कमेंट
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मेरे विचार में शेख ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसे करने की मनाही है। वह जो करना चाहते हैं, वह करने के लिए स्वतंत्र हैं। हम दरअसल इमामों को एक खास तरह के परिधान में देखने के आदी हैं। हम इससे हटकर उन्हें किसी अन्य रूप में देखना स्वीकार नहीं कर सकते। यह गलत है।' 
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'क्या महान शख्स हैं।' पारंपरिक कपड़े नहीं पहनने को लेकर इमाम की आलोचना के बीच एक शख्स ने कहा, 'बाइक चलाने पर पाबंदी नहीं है, मॉर्डन कपड़े पहनने में गलत क्या है? यह उनकी मर्जी है और इसके लिए उन्हें कोई भी जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। हर चीज में टांग क्यों अड़ाते हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें