फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ILO: 2021 में पांच करोड़ लोग हुए आधुनिक गुलामी के शिकार, कोरोना महामारी के कारण बढ़ी जबरन शादियों की संख्या

Tue, 13 Sep 2022 11:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा

सार

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीते पांच सालों में आधुनिक दासता के पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2016 के वैश्विक अनुमानों की तुलना में 2021 में एक करोड़ से अधिक लोग आधुनिक गुलामी में हैं।
विज्ञापन
मजदूरी करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में आईएलओ ने बताया है कि 2021 में दुनिया भर में करीब पांच करोड़ लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं। वहीं, रिपोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने यह भी बताया है कि कोविड-19 महामारी के कारण अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत और मिस्र जैसे देशों में जबरन विवाह के मामलों की संख्या बढ़ी है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह वॉक फ्री के सहयोग से ये रिपोर्ट तैयार की है। इसे 'द ग्लोबल एस्टीमेट्स ऑफ मॉडर्न स्लेवरी' शीर्षक दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी की नवीनतम रिपोर्ट, 'द ग्लोबल एस्टीमेट्स ऑफ मॉडर्न स्लेवरी' के मुताबिक पांच करोड़ लोगों में से करीबन 2.8 करोड़ लोग जबरन मजदूरी में और करीबन 2.2 करोड़ जबरन विवाह में फंस गए।

सोमवार को जारी हुई इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया के हर देश में जबरदस्ती विवाह की घटनाएं होती हैं। ऐसी घटनाओं के मामले में से अनुमानित तौर पर लगभग दो तिहाई (एक करोड़ 42 लाख) लोग एशिया और प्रशांत क्षेत्रों के निवासी हैं। इसके बाद जबरन विवाह की घटनाएं अफ्रीका में 14.5 फीसदी (32 लाख) और यूरोप तथा मध्य एशिया में 10.4 फीसदी (23 लाख) घटनाएं होती हैं। 
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय आबादी के हिसाब से जबरन शादी के मामले अरब देशों में प्रति हजार लोगों पर सर्वाधिक 4.8, इसके बाद एशिया और प्रशांत क्षेत्र में प्रति हजार पर 3.3 हैं। अमेरिका में जबरन शादी के मामले सबसे कम यानी प्रति हजार लोगों पर 1.5 हैं।

इसमें कहा गया कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, सूडान, मिस्र, यमन, जॉर्डन, सेनेगल, युगांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में बाल विवाह एवं जबरन विवाह के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीते पांच सालों में आधुनिक दासता के पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।  2016 के वैश्विक अनुमानों की तुलना में 2021 में एक करोड़ से अधिक लोग आधुनिक गुलामी में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें