फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: टी कोशिका को सक्रिय करने वाले कण टीके में बढ़ें तो हर वैरिएंट का नाश

Wed, 07 Jul 2021 07:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

वैज्ञानिकों का कहना है कि टीके में टी-कोशिका को सक्रिय करने वाले तत्वों को सक्रिय किया जाए तो व्यक्ति में इम्युनिटी का विस्तार अधिक होगा और वे कोरोना के सभी वैरिएंट को मात देने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपने रूप में बदलाव कर दुनिया को चकमा दे रहा है। अमेरिका के बॉस्टन यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ब्रोड इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों एक और तरकीब (रेसिपी) का पता लगाया है जिससे कोरोना वायरस के खिलाफ शरीर मजबूती से तैयार होगा बल्कि उसके सभी रूपों का नाश भी करेगा।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी टीका लगने पर इम्यून सिस्टम बी कोशिकाओं को सक्रिय करता है जिससे एंटीबॉडीज बनती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि टीके में टी-कोशिका को सक्रिय करने वाले तत्वों को सक्रिय किया जाए तो व्यक्ति में इम्युनिटी का विस्तार अधिक होगा और वे कोरोना के सभी वैरिएंट को मात देने में सक्षम होगा।

सेल जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि मौजूदा टीकों में कुछ वायरल मैटेरियल कम हैं जिसके कारण शरीर की इम्युनिटी पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की कोशिकाओं को लैब में आइसोलेट किया। इसके बाद पता किया कि उसमें कोरोना वायरस के कौन से प्रोटीन कण नहीं है।

बॉस्टन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक प्रो.मोहसन सईद का कहना है कि जो नए परिणाम आए हैं उस आधार पर टीका  बनाने वाली कंपनियां जरूरी बदलाव कर टीके को और प्रभावी और असरदार बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें