फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हमलों में मारे गए ईरान के खुफिया प्रमुख?: आईडीएफ ने किया बड़ा हमला, इस्राइली मीडिया का दावा

Wed, 18 Mar 2026 03:55 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

पश्चिम एशिया संकट गहराता जा रहा है। इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने दावा किया कि ईरानी खुफिया प्रमुख इस्माइल खताइब को आईडीएफ ने मार गिराया है। इस्राइली मीडिया ने भी सूत्रों के हवाले से दावा किया कि खताइब पर हमला किया गया। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल रक्षा बल (आईडीए) ईरान के खुफिया प्रमुख इस्माइल खताइब को मार गिराने की कोशिश की। इस्राइली मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


यरूशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा, कुछ ईरानी मीडिया संस्थानों ने भी इस हमले की कोशिश की खबर दी है। हालांकि, खताइब की स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मंगलवार की रात किया गया था। बुधवार को एक सूत्र ने यरूशलम पोस्ट को बताया कि हमला कामयाब रहा। लेकिन इसके नतीजों की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 

इस्राइली रक्षा मंत्री का दावा- मारे गए ईरानी खुफिया प्रमुख
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने बुधवार को दावा किया कि इस्राइली सेना ने ईरान के खुफिया प्रमुख खताइब को मार गिराया है। काट्ज ने खताइब की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि आज दोपहर सभी मोर्चों पर अहम आश्चर्यचकित कर देने वाले घटनाक्रम होने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन


अली लारीजानी और जनरल सुलेमानी की मौत
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब सोमवार की रात ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली लारीजानी (67 वर्षीय) की हत्या कर दी गई। लारीजानी खामेनेई और उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई के करीबी माने जाते थे। पश्चिम एशिया में पिछले 19 दिनों से संघर्ष जारी है। लारीजानी ईरानी नेतृत्व के सबसे वरिष्ठ व्यक्तियों में से एक माने जाते थे।   
 
इसके अलावा, ईरानी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि बसिज बल के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा सुलेमानी भी एक हमले में मारे गए। सुलेमानी पिछले छह वर्षों से इस बल का नेतृत्व कर रहे थे और सैन्य प्रतिक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे थे। बसिज बल, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की इकाई है। यह आंतरिक सुरक्षा के मामलों को देखती है। 

लारीजानी की मौत पर ईरानी विदेश मंत्री ने क्या कहा?
  • ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी की मौत के बावजूद देश की राजनीतिक व्यवस्था बहुत मजबूत है। 
  • उन्होंने कहा उन्हें समझ नहीं आता कि अमेरिका और इस्राइल अभी तक क्यों समझ नहीं पाए हैं कि इस्लामी गणराज्य ईरान का राजनीतिक ढांचा मजबूत है, जिसमें स्थापित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं।
  • अराघची ने जोर देते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति की मौजूदगी या गैरमौजूदगी से इस ढांचे पर असर नहीं पड़ता।
  • उन्होंने कहा कि व्यक्ति अहम होते हैं और हर कोई अपनी भूमिका निभाता है। कुछ बेहतर भूमिका निभाते हैं, तो कुछ कम। लेकिन असली बात यह है कि ईरान की राजनीतिक व्यवस्था मजबूत है। 

ये भी पढ़ें: 2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

अराघची ने ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का भी जिक्र किया, जिनकी 28 फरवरी को अमेरिका-इस्राइली हमलों के शुरुआती चरण में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, इतनी बड़ी राष्ट्रीय क्षति के बावजूद प्रणाली काम कर रही है। उन्होंने यह भी दोहराया कि क्षेत्र में बढ़ता संघर्ष तेहरान ने शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा, मैं फिर कहूंगा- यह हमारा युद्ध नहीं है। हमने इसे शुरू नहीं किया। इसे अमेरिका ने शुरू किया है और इस युद्ध के सभी परिणामों के लिए अमेरिका जिम्मेदार है, चाहे वह मानवीय परिणाम हो या आर्थिक। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 

ईरान ने इस्राइल और खाड़ी देशों पर किए हमले
खताइब की कथित तौर पर मौत के बाद ईरान ने बुधवार को इस्राइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर हमले किए। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जबकि सऊदी अरब में हमलों को रोके जाने की खबर सामने आई है। ये हमले उस समय हुए, जब कुछ घंटे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि इस्राइल की सेना के हमलों में लारिजानी को मारे गए हैं। इसके साथ ही रिवोल्यूशनरी गार्ड के बसिज बल के प्रमुख जनरल सुलेमानी की भी मौत हुई, जो विरोध प्रदर्शनों को दबाने में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन


इस्राइली सेना के हमलों में बेरूत में छह लोगों की मौत
उधर, इस्राइल के एक हवाई हमले में लेबनान की राजधानी बेरूत के मध्य में स्थित बाचौरा इलाके में एक अपार्टमेंट पर हमला किया गया, जिससे वह पूरी तरह ढह गया। बुधवार की सुबह बेरूत के अन्य प्रमुख इलाकों में आवासीय इमारतों पर हुए दो हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें