फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: फ्रांस-ग्रीस के अभ्यास में भाग ले रही भारतीय वायुसेना, पहली बार देश से बाहर एक्सरसाइज में राफेल विमान

Tue, 02 May 2023 03:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस

सार

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ग्रीस में चार सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में भाग ले रही है। जबकि, फ्रांस में चल रहे एक्स-ओरियन में आईएएफ के राफेल लड़ाकू विमान पहली बार भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Su-30 MKI - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ग्रीस में चार सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में भाग ले रही है। इस युद्ध अभ्यास को 'इनिओचोस-2023' नाम दिया गया है। वहीं, फ्रांस में चल रहे एक्स-ओरियन में आईएएफ के राफेल लड़ाकू विमान पहली बार भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

एक्स ओरियन युद्धाभ्यास 17 अप्रैल को शुरु हुआ था और यह 5 मई 2023 तक चलेगा। इस अभ्यास में जर्मनी, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड, ब्रिटेन, स्पेन और अमेरिका की वायुसेना भाग ले रही हैं। भारत को छोड़ ये सभी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें