फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बोइंग 737 मैक्स से यात्रा करने में कभी नहीं हिचकिचाऊंगा : वॉरेन बफेट

भाषा, ओमहा (अमेरिका) Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 05 May 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉरने बफेट - फोटो : File Photo

दुनिया के शीर्ष प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक वॉरने बफेट ने शनिवार को कहा कि वह बोइंग 737 मैक्स विमान में उड़ान भरने से जरा भी संकोच नहीं करेंगे। बोइंग के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने ने बाद कई देशों ने बोइंग विमानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। 



ओमहा में उन्होंने अपने बर्कशायर हेथवे इंपायर की सालाना शेयरहोल्डर बैठक से इतर एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं 737 मैक्स विमान से यात्रा करने में एक सेकेंड के लिए भी संकोच नहीं करूंगा।" 


दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बफेट का विभिन्न अमेरिकी कंपनियों कोकाकोला, जेपीमोर्गन चेस, गोल्डमैन सैच्स, एप्पल और अमेजॉन में शेयर है। हालांकि बोइंग में उनका शेयर नहीं है। गौरतलब है कि मार्च में इथियोपिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बोइंग 737 मैक्स का परिचालन रोक दिया गया था। 


क्यूबा से उत्तरी फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर विमान शुक्रवार की रात रनवे के खत्म होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में जा गिरा। बोइंग 737 विमान शुक्रवार रात में नेवल एयर स्टेशन (एनएएस) जैक्सनविले पहुंचा और रनवे से फिसलकर सेंट जॉन्स नदी में गिर गया था।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next