फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: हैदराबाद की महिला का ऑस्ट्रेलिया में मिला शव, पति पर कथित तौर पर हत्या का आरोप; जांच कर रही पुलिस

Mon, 11 Mar 2024 12:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनेबरा

सार

हैदराबाद के उप्पल विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी ने जानकारी मिलते ही महिला के माता-पिता से मुलाकात की। उनका कहना है कि माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने महिला के शव को वापस हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कथित आरोप है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। पति अब वापस भारत लौट आया है और अपने बच्चों को अपने माता-पिता को सौंप दिया है। भारतीय मूल की चैतन्य मधागनी (36) का शव शनिवार को बकले में एक सड़क किनारे व्हीली बिन में मिला था। महिला अपने पति और बेटे के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में रहती थी।

शव लाने के लिए विदेश मंत्रालय को विधायक ने पत्र लिखा

विज्ञापन

हैदराबाद के उप्पल विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी ने जानकारी मिलते ही महिला के माता-पिता से मुलाकात की। उनका कहना है कि माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने महिला के शव को वापस हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय को भी इस बारे में सूचित किया है। महिला के माता-पिता के अनुसार, उनके दामाद ने उनकी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है। विक्टोरिया पुलिस ने 9 मार्च को एक बयान में कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें