फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: स्टॉर्मी ने ट्रंप के खिलाफ अदालत में दी गवाही, यौन संबंधों पर चुप रहने के लिए पैसे देने का है आरोप

Wed, 08 May 2024 04:32 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

US: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप पर आरोप है कि उन्होंने यौन संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए एडल्ट स्टार डेनियल्स को गोपनीय तरीके से पैसे दिए थे। डेनियल्स ने मंगलवार को अदालत में अपनी गवाही दी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अदालत में गवाही दी। ट्रप पर आरोप है कि उन्होंने यौन संबंधों को लेकर चुप रहने के लिए डेनियल्स को गोपनीय तरीके से पैसे दिए। डेनियल्स ने अदालत को बताया कि कैसे साल 2006 में गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान उनकी पहली मुलाकात ट्रंप से हुई थी।

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान यौन संबंधों का खुलासा न करने के लिए 1.30 लाख डॉलर डेनियल्स को दिए। हालांकि, ट्रंप उनके साथ यौन संबंध बनाने के आरोपों को खारिज करते हैं और खुद को निर्दोष बताते हैं। ट्रंप पर इस मामले में आदेशों का उल्लंघन करने पहले 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी लग चुका है। 

स्टॉर्मी ने अपनी गवाही में ट्रंप के साथ अपनी पहली अतरंग मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब वह उनके पेंटहाउस सुइट में दाखिल हुईं तो ट्रंप ने रेशम का पायजामा पहना हुआ था। डेनियल्स ने उस समय उनके पहने का मजाक उड़ा था और कहा था कि क्या मिस्टर हेफनर को पता हैकि आपने उनका पायजामा चुराया है? वहीं, उन्होंने जब ट्रंप से अपने कपड़े बदलने का आग्रह किया तो ट्रंप ने कपड़े बदले। डेनियल्स ने आगे बताया कि ट्रंप ने उनसे उनकी एडल्ट फिल्मों के बारे में भी पूछा। 
विज्ञापन

 
उन्होंने गवाही में यह भी कहा कि जब उन्होंने ट्रंप की पत्नी मेलानिया के बारे में पूछा। तब उन्होंने मुझे कुछ तस्वीरें दिखाईं। तब मैंने कहा, ओह, आपकी पत्नी हैं क्या? ट्रंप ने कहा, चिंता  मत करो..हम एक ही कमरे में भी नहीं हैं। गवाही के दौरान ट्रंप काफी चिंता में नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें