फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगरी में पीएम को मिला अनिश्चितकाल के लिए सत्ता में रहने का अधिकार

Fri, 03 Apr 2020 10:39 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
viktor orban
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संकट के बीच हंगरी की संसद ने प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को अनिश्चित काल के लिए सत्ता में बने रहने का अधिकार दे दिया है। संसद में कोविड-19 को लेकर एक बिल पारित किया गया, जिसके तहत प्रधानमंत्री विक्टर को अनिश्चित काल के लिए सत्ता में बने रहने का अधिकार मिला है। इसके साथ ही यहां चुनाव और जनमत संग्रह भी अनिश्चित समय के लिए रोक दिए गए हैं।  

विज्ञापन


इस बिल में प्रावधान है कि देश में कोई चुनाव नहीं होगा और बिल में यह भी नहीं बताया गया है कि ये स्थिति कब खत्म होगी। ओर्बन के शासनकाल में पहले भी हंगरी में आपातकाल लगाया जा चुका है। 2015 में यूरोप के शरणार्थी संकट के समय यहां आपातकाल लगाया गया था। 

यूरोपियन यूनियन ने की निंदा

वहीं, यूरोपियन यूनियन ने बिना हंगरी का नाम लिए उसकी निंदा की है। ईयू ने कहा कि लोकतंत्र, आजादी और कानून का राज ईयू की नींव है। हमारे सारे सदस्य कड़ी परिस्थितियों में भी इन्हें अपनाए रखें। बता दें कि हंगरी ईयू से 2004 में जुड़ा था। ईयू के सदस्य होने की एक शर्त होती है कि वहां पर लोकतंत्र होना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें