फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

California: लॉस एंजिलिस के बाद सबसे बड़े बैटरी स्टोरेज प्लांट में लगी आग, सैकड़ों को क्षेत्र खाली करने का आदेश

Fri, 17 Jan 2025 01:37 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सैन फ्रांसिस्को से लगभग 77 मील दक्षिण में स्थित मॉस लैंडिंग पावर प्लांट का स्वामित्व टेक्सास की कंपनी विस्ट्रा एनर्जी के पास है। इसमें हजारों लिथियम बैटरियां हैं। 
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस में लगी आग। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया के बुरे दिन चल रहे हैं। पहले लॉस एंजिलिस में लगी आग से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, अब दुनिया के सबसे बड़े बैटरी स्टोरेज प्लांट में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे उत्तरी कैलिफोर्निया में राजमार्ग 1 का एक हिस्सा बंद कर दिया गया। साथ ही सैकड़ों लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया।

विज्ञापन


आसमान में उड़ता काला धुआं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग की ऊंची लपटें और आसमान में उड़ता काला धुआं देखा गया। वहीं, देर रात तक भी आग के कम होने का कोई संकेत नहीं दिखा। करीब 1,500 लोगों को मॉस लैंडिंग और एल्खोर्न स्लो क्षेत्र छोड़ने का निर्देश दिया गया।

सैन फ्रांसिस्को से लगभग 77 मील दूर
सैन फ्रांसिस्को से लगभग 77 मील (लगभग 124 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित मॉस लैंडिंग पावर प्लांट का स्वामित्व टेक्सास की कंपनी विस्ट्रा एनर्जी के पास है। इसमें हजारों लिथियम बैटरियां हैं। ये बैटरियां सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली के भंडारण करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर इसमें आग लगती है तो इसे बुझाना बेहद मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन


मोंटेरी काउंटी के सुपरवाइजर ग्लेन चर्च ने कहा, 'इस पर कोई बात नहीं की जा सकती। यह एक आपदा है, यही सच है। हालांकि, उम्मीद नहीं थी कि आग कंक्रीट की इमारत से आगे तक फैल जाएगी।'

पहले भी हो चुकी है घटना
मीडिया रिपोर्ट की माने तो साल 2021 और 2022 में विस्ट्रा प्लांट में आग लगी थी। यह फायर स्प्रिंकलर सिस्टम की खराबी के कारण लगी थी, जिसके परिणामस्वरूप कुछ इकाइयां गर्म हो गई थीं।

फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं
वहीं, गुरुवार दोपहर लगी आग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। विस्ट्रा का कहना कि मामले का पता चलने के बाद, साइट पर सभी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। आग बुझने के बाद जांच शुरू की जाएगी। विस्ट्रा के प्रवक्ता जेनी लियोन ने कहा, 'हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता समुदाय और हमारे कर्मियों की सुरक्षा है। विस्ट्रा हमारे स्थानीय आपातकालीन उत्तरदाताओं की सहायता की सराहना करती है।'
विज्ञापन


नॉर्थ मोंटेरे काउंटी यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने घोषणा की कि आग लगने के कारण शुक्रवार को सभी स्कूल और कार्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें