आज रात 8.30 से 11.30 तक कार्यक्रम
'हाउडी मोदी' कार्यक्रम शनिवार रात में 8.30 से 11.30 बजे तक चलेगा। इंडिया फोरम के साथ 90 संगठनों का यह साझा आयोजन है। फोरम के कार्यकर्ता भारतीय दूतावास के अधिकारी, गवर्नर ऑफिस तथा प्रशासन की टीम इसे सफल बनाने में जुटी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम 'भारतीय-अमेरिकी गाथा' में 27 समूहों में 400 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। दो गीतों में भारत की संस्कृति व सभ्यता की झलक होगी।
अमेरिका के सभी राज्यों के गवर्नर रहेंगे मौजूद
तीन घंटे के इस कार्यक्रम में 52 हजार लोग गवाह बनेंगे। दस हजार लोग प्रतीक्षा सूची में हैं। अमेरिका के सभी राज्यों के गवर्नर प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहेंगे। आठ हजार प्रतिनिधि टेक्सास से बाहर के होंगे। अमेरिका के बड़े नेता और राष्ट्रपति ट्रंप भी 'हाउडी मोदी' के रंग में रंग चुके हैं। वह भारत के लिए कार्यक्रम में बड़ा एलान भी करने वाले हैं। अमेरिका के अगले चुनाव में भारतवंशियों की प्रभावी भूमिका को देखते हुए ट्रंप यह मौका चूकना नहीं चाहते हैं।