West Asia: हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इस्राइल के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हालांकि, इस्राइली सेना ने दावा किया कि इससे किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
हूती विद्रोहियों ने दावा कि उन्होंने शनिवार की सुबह इस्राइल के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाते हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। सायरन बजने के बाद यह मिसाइल मध्य इस्राइल में जा गिरी। वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि गिरे हुए धातु के टुकडे़ से मामूली नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
गाजा में फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइल और लाल सागर के महत्वपूर्ण नौवहन मार्गों पर जहाजों पर मिसाइलें दागी हैं। जवाब में इस्राइल ने यमन के बंदरगाहों और हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित राजधानी सना में कई हमले किए हैं।