फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia: हूती विद्रोहियों ने इस्राइली रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाते हुए दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सायरन बज उठे

Sat, 18 Jan 2025 09:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।

सार

West Asia: हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इस्राइल के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हालांकि, इस्राइली सेना ने दावा किया कि इससे किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हूती विद्रोहियों ने दावा कि उन्होंने शनिवार की सुबह इस्राइल के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाते हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। सायरन बजने के बाद यह मिसाइल मध्य इस्राइल में जा गिरी। वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि गिरे हुए धातु के टुकडे़ से मामूली नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


गाजा में फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने युद्ध शुरू होने के बाद से इस्राइल और लाल सागर के महत्वपूर्ण नौवहन मार्गों पर जहाजों पर मिसाइलें दागी हैं। जवाब में इस्राइल ने यमन के बंदरगाहों और हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित राजधानी सना में कई हमले किए हैं।
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने बताया कि यमन से एक और मिसाइल दागी गई, जिससे दक्षिण इस्राइल में सायरन बज उठे। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें