ईरान के मरकजी प्रांत में शनिवार को यात्री बस पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर की थकान और नींद हादसे की मुख्य वजह बनी।
ईरान में शनिवार को एक यात्री बस पलट गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 24 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार है। यह हादसा मध्य मरकजी प्रांत के सावेह-हमदान फ्रीवे पर हुआ। प्रांतीय ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की थकान और नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
ईरान का ट्रैफिक सुरक्षा रिकॉर्ड कैसा है?
अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि बस कहां जा रही थी। ईरान का ट्रैफिक सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया के सबसे खराब रिकॉर्ड्स में से एक है। यहां हर साल हादसों में 17,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। जानकारों का मानना है कि इतनी ज्यादा मौतों की वजह असुरक्षित गाड़ियां, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और अपर्याप्त इमरजेंसी सेवाएं हैं। इससे पहले इस महीने, पश्चिमी शहर सनंदाज के पास एक फ्यूल टैंकर दूसरे वाहनों से टकराकर फट गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।