फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग : एपल डेली के पूर्व वरिष्ठ संपादक लाम मेन चुंग को राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Jul 2021 03:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
विज्ञापन
एपल डेली के पूर्व वरिष्ठ संपादक लाम मेन चुंग - फोटो : social media
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने अब बंद हो चुके, लोकतंत्र समर्थक समाचार-पत्र एपल डेली के एक पूर्व संपादक लाम मेन चुंग को गिरफ्तार कर लिया है। इससे कुछ हफ्तों पहले अखबार की संपत्तियां जब्त कर लेने के कारण इसका संचालन बंद करना पड़ा था। चुंग अखबार से जुड़े आठवें व्यक्ति हैं जिन्हें हाल के हफ्तों में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ समाचार-पत्र ने अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि एपल डेली के कार्यकारी प्रधान संपादक लाम मेन चुंग को राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में डालने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत की साजिश के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि हांगकांग का 26 साल पुराना अखबार एपल डेली बंद हो गया है। इसकी आखिरी प्रतियां लाखों की संख्या में चंद घंटों में बिक गई। ये अखबार सालों से चीन की दमनकारी नीतियों का विरोध करता आया है। 
विज्ञापन


चीनी अधिपत्य वाले इस महानगर ने लोकतंत्र की आवाज बने एपल डेली अखबार को भावुक विदाई दी थी। लोकतंत्र समर्थक आंदोलन की आवाज बन चुके एपल डेली का आखिरी अंक छपकर निकला तो उसे खरीदकर सहेजने के लिए हजारों लोग कतारों में लगे नजर आए थे।

अखबार की प्रति पाने के लिए उत्साह इतना कि 80 हजार प्रतियों की नियमित प्रसार संख्या वाले एपल डेली ने 10 लाख प्रतियां छापी, लेकिन कम पड़ गईं थी। 75 लाख की आबादी वाले हांगकांग के नागरिकों के लिए एपल डेली की यह आखिरी प्रति चीन द्वारा किए जा रहे लोकतंत्र के दमन के खिलाफ खड़ी आवाज का प्रतीक चिह्न थी। उन्होंने इसे ट्रॉफी की तरह सहेज लिया। 

एपल डेली ने बताया कि पुलिस ने उसके करीब 17 करोड़ रुपये के संसाधनों को सील किया है। पांच प्रमुख संपादक गिरफ्तार हैं, कई अधिकारी हिरासत में हैं, अखबार छापना संभव नहीं रहा। 

अखबार पर विदेशियों से मिलकर चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए। उसका बंद होना, स्वायत्त कहे जाने वाले हांगकांग को बीजिंग द्वारा पंजों में जकड़ने का स्पष्ट उदाहरण है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें