फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग प्रमुख लैम ने दी आर्थिक संकट की चेतावनी, प्रदर्शनकारियों की कोई भी मांग मानने से इनकार

Fri, 09 Aug 2019 08:23 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हांगकांग की नेता कैरी लैम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

हांगकांग की नेता कैरी लैम ने शुक्रवार को आगाह किया कि लोकतंत्र के पक्ष में पिछले दो महीनों से हो रहे विरोध प्रदर्शन शहर में आर्थिक अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं। हालांकि, 'हिंसक विरोध प्रदर्शनकारियों को चुप कराने के लिए' उनकी किसी भी मांग को मानने से लैम ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन


संकट में घिरी नेता ने विरोध प्रदर्शनों के इस सिलसिले के तीसरे महीने में प्रवेश करने और प्रदर्शनकारियों के हवाई अड्डे पर रैली किए जाने के बाद कारोबार जगत की दिग्गज हस्तियों से मुलाकात कर संवाददाता सम्मेलन बुलाने की अचानक से घोषणा की।

लैम हांगकांग के किसी अभियुक्त को चीन को प्रत्यर्पित किए जाने की इजाजत देने वाले विधेयक का समर्थन करती हैं। उन्होंने आगाह किया है कि इस अशांति के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला प्रभाव इस आर्थिक केंद्र में साल 2003 के एसएआरएस (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) के प्रकोप के चलते हुए असर से ज्यादा बुरा हो सकता है। 
विज्ञापन


लैम ने कहा, 'इस बार यह गिरावट बहुत जल्द हुई है। किसी ने इसे सुनामी की तरह आते हुए बताया है।' उन्होंने कहा, 'एसएआरएस के कारण हुई आर्थिक गिरावट जिसका सामना हमने पूर्व में किया है जो एक आर्थिक तूफान लेकर आया था, उसकी तुलना में इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है।' लैम ने कहा, 'दूसरे शब्दों में, आर्थिक संकट से उबरने में बहुत समय लगने वाला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें