फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: 12 लोकतंत्र समर्थकों के चुनाव लड़ने पर पाबंदी, नए कानून का विरोध पड़ा भारी

Fri, 31 Jul 2020 04:38 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

हांगकांग सरकार ने बृहस्पतिवार को चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का विरोध करने के कारण 12 लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अयोग्य किए गए उम्मीदवारों में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग, नागरिक पार्टी के कुछ सदस्य, एक उदारवादी उम्मीदवार और पिछले महीने विपक्षी खेमे द्वारा आयोजित अनौपचारिक प्राथमिक मत जीतने वाले अन्य सदस्य शामिल हैं।

चीन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के एक महीने बाद हांगकांग सरकार का यह कदम मूल रूप से लोकतंत्र के समर्थकों को दबाने की कोशिश है। हांगकांग सरकार ने कहा कि आगे और भी लोगों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन


हांगकांग का यह कदम चीन के पश्चिम के साथ टकराव को भी बढ़ा सकता है। वहीं आलोचकों का मानना है कि पिछले साल जिला परिषद चुनावों में लोकतंत्र समर्थकों की जोरदार जीत के बाद तेजी से लोकप्रिय हुई युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने से रोकने के इरादे से सरकार ने यह कदम उठाया है।

स्वायत्तता बचाने की हर कोशिश को दबा रहा चीन
‘सरकार के इस कदम से स्पष्ट है कि बीजिंग हांगकांग के लोगों की भावनाओं का बिलकुल सम्मान नहीं करता। वह स्वायत्तता बचाने की आखिरी कोशिश को दबाना चाहता है। साथ ही हांगकांग की संसद को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त करना चाहता है।’ - जोशुआ वोंग, अयोग्य घोषित किए गए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें