सार
चीन के हांगकांग एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर समुद्र में चला गया। बोइंग 747 विमान तुर्किय की एसीटी एयरलाइंस द्वारा दुबई से उड़ाया जा रहा था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार क्रू सदस्य सुरक्षित निकाला गया।
चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हांगकांग एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। ये हादसा तब हुआ जब एक कार्गो विमान हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर समुद्र में चला गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार चार क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि यह बोइंग 747 कार्गो विमान तुर्किय की एसीटी एयरलाइंस द्वारा उड़ाया जा रहा था और दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीडब्ल्यूसी) से उड़ान भरकर हांगकांग पहुंचा था। यह विमान एमिरेट्स एयरलाइंस से वेट लीज पर लिया गया था, यानी विमान के साथ पायलट, क्रू, मेंटेनेंस और बीमा भी एसीटी एयरलाइंस ही संभाल रही थी।