फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग: एक दिन में 148 लोकतंत्र समर्थक गिरफ्तार, पुलिस ने दागे आंसू गैस के 800 गोले

Wed, 07 Aug 2019 05:27 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़कों पर प्रदर्शनकारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हांगकांग में प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के दौरान सोमवार को पुलिस ने 148 लोगों को गिरफ्तार किया। यह दो महीने से चल रहे विशाल लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन में सर्वाधिक गिरफ्तारी है। पुलिस अधीक्षक जॉन त्से ने मंगलवार को कहा, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 13 साल से 63 साल तक के लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 95 पुरुष और 53 महिलाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को हुए प्रदर्शन में पुलिस ने आंसूगैस के 800 गोले दागे, जो दो माह में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 140 रबड़ की गोलियां भी दागी गईं। इस दौरान पुलिस थानों पर भी पत्थर, अंडे और बोतलें फेंकी गईं। 

पुलिस ने दावा किया कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कालोनियों को भी निशाना बनाया, जहां पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। इस दौरान करीब 21 पुलिस थाने प्रदर्शन की चपेट में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें