फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान में समलैंगिक संबंध अब अपराध नहीं, संसद के निचले सदन ने 2004 की दो धारा कीं रद्द

Sun, 09 Jun 2019 05:55 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
LGBT
विज्ञापन
भूटान की संसद ने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से हटा दिया है। इस फैसले से एलजीबीटी समुदाय के लोग काफी खुश हैं। संसद के निचले सदन ने शुक्रवार को क्रिमिनल कोड 2004 की दो धारा को रद्द कर दिया है, जो ‘अप्राकृतिक संबंधों’ को गैरकानूनी मानती थी।
विज्ञापन


भूटान में एलजीबीटी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले ताशी शेतेन ने कहा, ‘हम एक छोटा और सीमांत समुदाय हैं। जब हमारे अधिकारों को लेकर संसद में बहस की गई तो इससे हमें काफी खुशी मिली। भूटान के वित्त मंत्री नामगे शेरिंग ने दंड संहिता की धारा 213 और 214 को रद्द करते हुए कहा कि हालांकि इस कानून का कभी इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन यह देश की प्रतिष्ठा पर एक दाग था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें