फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने खोज निकाला एक लापता चूहा

Sun, 28 Apr 2019 10:21 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अपने चूहे के साथ बेघर आदमी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पुलिसवालों की नौकरी कितनी मुश्किल होती है और उन्हें क्या-क्या करना पड़ता है इसका आप अंदाजा तक नहीं लगा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने हाल ही में एक अनोखा काम किया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एक बेघर आदमी का पालतू चूहा खो गया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह उसका पता लगाने में सफल रहे। पुलिस ने बिछुड़े चूहे को उसके मालिक से मिलवाया है। चूहे और उसके मालिक का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो को ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। जिसे कि काफी लोग शेयर कर रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि बेघर आदमी का पालतू चूहा पिछले हफ्ते लापता हो गया था जिसे कि ढूंढ निकाला गया है।

चूहे को ले गई थी महिला

छह अप्रैल को दो बजे बेघर आदमी चूहे को पिंजरे में लेकर एक गली से गुजर रहा था। इस दौरान वह चूहे को पिट स्ट्रीट पर छोड़कर टॉयलेट चला गया। जब वह बाथरुम के अंदर था तभी वहां से गुजर रही महिला को लगा कि किसी ने चूहे को छोड़ दिया है। जिसके बाद वह उसे देखभाल करने के लिए अपने साथ ले गई। 

फेसबुक की मदद से मिला चूहा

पुलिस ने लापता चूहे का पता लगाने के लिए अपने पोस्ट में फेसबुक फॉलोवर्स को श्रेय दिया। जिसके कारण चूहा अपने वास्तविक मालिक तक पहुंच सका। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी बेघर आदमी को उसका चूहा सौंप रहे हैं। यह पुलिसकर्मी सिडनी सिटी पुलिस एरिया कमांड का है। इस वीडियो को फेसबुक पर नौ लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें