फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन: दुबई में शराब की होम डिलीवरी की पेशकश, तलाक और निकाह स्थगित

Fri, 10 Apr 2020 05:08 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुबई शराब - फोटो : social media
विज्ञापन

शराब के लिए दुबई की गलियां काफी बदनाम रही हैं लेकिन अब यहां खामोशी है। यह शहर गगनचुंबी इमारतों और रेस्तरां, विदेशी श्रमिकों, पर्यटकों के साथ मध्य पूर्व में शराब की खपत को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रहा है। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के बाद यहां के बीयर बारों में पसरे सन्नाटे के बाद दुबई के दो प्रमुख शराब वितरकों ने बीयर और शराब की घर पर डिलीवरी करने की पेशकश दी है।

विज्ञापन


मार्केट अध्ययन फर्म यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल की विश्लेषक राबिया यास्मीन ने कहा कि इस सेक्टर में लग्जरी होटल और बार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इसका शराब की खपत पर सीधा असर पड़ा है। दुबई में चौबीसों घंटे का लॉकडाउन है, इस कारण लोगों को किराने की दुकान तक जाने के लिए भी पुलिस से मंजूरी लेना पड़ती है। सरकारी अमीरात्स एयरलाइन द्वारा नियंत्रित कंपनी मैरीटाइम एंड मर्सेंटाइल इंटरनेशनल (एमएमआई) तथा अफ्रीकन एंड ईस्टर्न ने साझेदारी करके एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वे शराब और बीयर को घर तक पहुंचाने की पेशकश दे रहे हैं। दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने माना कि इस महामारी का इस साल के उनके राजस्व पर असर पड़ेगा। एमएमआई के प्रबंध निदेशक माइक ग्लेन ने कहा कि हम डिलीवरी के शुरुआती दिनों में हैं और इसमें लोगों की पहले से ही अधिक दिलचस्पी है।

तलाक और विवाह स्थगित

दुबई में वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका के तहत अगले आदेश तक लोगों का जमावड़ा रोकने के लिए विवाह और तलाक को रोक दिया गया है। दुबई के न्याय विभाग ने कहा कि यह कदम महामारी को अमीरात में फैलने से रोकने के मकसद से उठाया गया है। यहां लॉकडाउन सख्ती से लागू किया गया है। यूएई में संक्रमण के दो हजार से ज्यादा मामले आए हैं जबकि इससे 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

माता-पिता से मुलाकात का फैसला स्थगित

सऊदी अरब के शाह ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए परिवारों में बच्चों से अलग रह रहे माता-पिता से मिलने के अधिकारों से जुड़े अंतिम फैसलों एवं न्यायिक आदेशों पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले की जानकारी संबंधितों को एसएमएस भेजकर दी गई। सरकार ने लगातार बढ़ रहे नए संक्रमण रोकने को यह कदम उठाया है। देश में 2,750 में संक्रमण व 41 की मौत के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें