फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: ऑस्ट्रेलियाई सेना का ऐतिहासिक पल, लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल बनीं देश की पहली महिला आर्मी चीफ

Mon, 13 Apr 2026 04:52 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

ऑस्ट्रेलियाई सेना में पहली बार किसी महिला को प्रमुख बनाया गया है। जुलाई से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल देश के रक्षा इतिहास में एक नया अध्याय है। इसके साथ ही वाइस एडमिरल मार्क हैमंड को नया रक्षा प्रमुख और मैथ्यू बकली को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सुसान कॉयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई सेना के इतिहास में पहली बार कोई महिला सेना का नेतृत्व करेगी। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल को ऑस्ट्रेलियाई सेना का नया प्रमुख चुना गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। उनका कार्यकाल जुलाई से शुरू होगा।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने इस नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने सुसान कॉयल को इस पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। सुसान का मानना है कि जब तक महिलाएं किसी ऊंचे पद पर किसी दूसरी महिला को देखती नहीं हैं, तब तक वे वहां पहुंचने का सपना नहीं देख पातीं। उनकी यह उपलब्धि सेना में काम कर रही और भविष्य में आने वाली महिलाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक होगी।

कौन हैं सुसान कॉयल?
सुसान कॉयल का करियर तीन दशकों से ज्यादा लंबा है। उन्होंने 1987 में आर्मी रिजर्व जॉइन किया था। 1992 में उन्होंने डिफेंस फोर्स एकेडमी से ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने तिमोर-लेस्ते, सोलोमन द्वीप और अफगानिस्तान में सैनिकों का नेतृत्व किया है। वह पश्चिम एशिया में जॉइंट टास्क फोर्स 633 की कमांडर भी रही हैं। जुलाई 2024 में उन्हें साइबर और स्पेस कमांड की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप को लगा एक और झटका: जापान ने होर्मुज में माइनस्वीपर तैनाती का फैसला टाला, मंत्री बोले- अंतिम निर्णय नहीं लिया

सुसान के पति भी सेना में
सुसान तीन बच्चों की मां हैं और उनके पति भी सेना में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज से पढ़ाई की है। सुसान ने बताया कि जब वह सेना में आई थीं, तब केवल 10 प्रतिशत महिलाएं थीं। उस समय सबसे ऊंचे पद पर केवल एक महिला कर्नल थी। आज सेना में चार महिला थ्री-स्टार जनरल हैं।

सेना के साथ-साथ नौसेना और रक्षा बल में भी बड़े बदलाव हुए हैं। वाइस एडमिरल मार्क हैमंड को नया चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स बनाया गया है। वह एडमिरल डेविड जॉनस्टन की जगह लेंगे। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बताया कि हैमंड का नौसेना में 40 साल का शानदार अनुभव है। हैमंड ने 1986 में एक टेक्नीशियन के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने पनडुब्बियों की कमान संभाली और अरबों डॉलर के ऑकस (Aukus) परमाणु पनडुब्बी समझौते पर भी काम किया।
विज्ञापन


इसके अलावा, रियर एडमिरल मैथ्यू बकली को नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। मौजूदा रक्षा प्रमुख डेविड जॉनस्टन और सेना प्रमुख साइमन स्टुअर्ट जुलाई में रिटायर हो जाएंगे। जॉनस्टन ने सेना में 48 साल से ज्यादा समय तक काम किया है।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें