फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को मिलेगी राजनयिक मदद: भारतीय उच्चायोग

Fri, 01 Jan 2021 03:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
विज्ञापन
Indian fishermen - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित तौर पर शिकार करने के लिए हिरासत में लिये गए गए भारतीय मछुआरों को जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने राजनयिक मदद उपलब्ध कराई है। भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उच्चायोग ने कहा कि हिरासत में लिए गए मछुआरों की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के वास्ते वह श्रीलंकाई सरकार के संपर्क में है। उसने एक ट्वीट में कहा, जाफना में उच्चायोग ने श्रीलंका में पकड़े गये भारतीय मछुआरों को राजनयिक पहुंच और हरसंभव मदद उपलब्ध कराई है।

उन्हें दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं दी गई है और कानूनी एवं अन्य मदद की पेशकश की गई है। भारत और श्रीलंका ने बुधवार को मत्स्य पालन पर संयुक्त कार्य समूह की एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की थी और मछुआरों से संबंधित मुद्दों तथा कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


बता दें कि उच्चायोग ने इस घटना के बाद ट्वीट किया था कि मत्स्य पालन पर संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक के दौरान हुई चर्चा से दोनों देशों के बीच रचनात्मक सहयोग को मजबूत करने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें