फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somalia: सोमालिया में अफ्रीकन यूनियन शांति सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच सैनिकों की मौत

Thu, 03 Jul 2025 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु

सार

सोमालिया सिविल एविएशन अथॉरिटी के निदेशक जनरल अहमद माओलिम हसन ने बताया कि हादसे की जांच चल रही है। सोमालिया के उड्डयन मंत्री हादसे वाली जगह पहुंचने वाले पहले लोगों में शामिल थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमालिया में अफ्रीकन यूनियन की शांति सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें यूगांडा के पांच सैनिकों की मौत हो गई। घटना सोमालिया की राजधानी मोगादिशु की है। यूगांडा की सरकार ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एमआई-24 हेलीकॉप्टर ने लोअर शबेले क्षेत्र में स्थित एक एयरफील्ड से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे। इनमें पांच की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर यूगांडा एयर फोर्स का था और अफ्रीकी यूनियन शांति सेना मिशन के तहत सोमालिया में सेवा दे रहा था। यूगांडा की सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। हादसे में हेलीकॉप्टर का पायलट, सह-पायलट और फ्लाइट इंजीनियर ही बचे हैं। ये तीनों भी गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमालिया सिविल एविएशन अथॉरिटी के निदेशक जनरल अहमद माओलिम हसन ने बताया कि हादसे की जांच चल रही है। सोमालिया के उड्डयन मंत्री हादसे वाली जगह पहुंचने वाले पहले लोगों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि हादसे के पहले हेलीकॉप्टर हवा में ही अनियंत्रित होकर लहराया और आखिरकार क्रैश हो गया। 

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा', अमेरिका में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले जयशंकर
विज्ञापन


एक स्थानीय ने बताया कि उसने धमाके की तेज आवाज सुनी थी। जिसके बाद घटनास्थल पर धुआं-धुआ ही दिखाई दे रहा था। हादसे के चलते कुछ देर तक एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई लेकिन कुछ देर बाद ही संचालन फिर से शुरू हो गया। अफ्रीकी यूनियन मिशन ने आतंकी संगठन अल शबाब से लड़ने के लिए अपनी शांति सेना को सोमालिया में तैनात किया है। इस शांति सेना में यूगांडा और केन्या के सैनिक होते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने पहुंचे मेटा सीईओ जुकरबर्ग को ओवल ऑफिस से निकाला, रिपोर्ट में दावा        


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें