फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helicopter Crash: नेपाल में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, काठमांडू से उड़ने के बाद पहाड़ी से टकराया; पांच की मौत

Wed, 07 Aug 2024 03:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
Nepal - फोटो : PTI
विज्ञापन

नेपाल में बुधवार को काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पुलिस ने नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं। जान गंवाने वालों में चार चीनी पर्यटक भी शामिल हैं। पायलट की पहचान अरुण मल्ला के रूप में हुई है दुर्घटना 24 जुलाई को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस के विमान दुर्घटना के कुछ ही सप्ताह बाद हुई। हादसे में विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कैप्टन ही जीवित बचे थे।

विज्ञापन

 

हादसे के समय ‘एयर डायनेस्टी हेलिकॉप्टर, 9एन-एजेडी’ काठमांडू से रसुवा जा रहा था। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि दुर्घटनास्थल से दो पुरुषों, एक महिला और पायलट के शव बरामद किए गए हैं। एक शव के बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें