फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: अफगानिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच सैनिकों समेत नौ की मौत

Fri, 19 Mar 2021 04:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें नौ अफगान सैनिकों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात मैदान वरदक जिले में हुआ। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर में चालक दल के चार सदस्यों के साथ पांच सैनिक सवार थे।

विज्ञापन


प्रांत के बहसूद जिले में हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह एक घायल सैनिक को लेने जा रहा था। मंत्रालय ने इसके अलावा सिर्फ यह कहा कि हादसे की जांच चल रही है। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, वह दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। वायु सेना के मुताबिक, हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के समय रॉकेट से टकरा गया था।

काबुल में सरकारी बस पर हमला, तीन की मौत
काबुल में बृहस्पतिवार को एक सरकारी बस को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। काबुल के पुलिस प्रवक्ता ने हताहत लोगों के आंकड़े की पुष्टि की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बस अफगान के सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही थी। यह हमला उस समय हुआ जब अफगान सरकार, तालिबान और संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस सहित प्रमुख देश, अफगान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हिंसा में कमी लाने के लिए मास्को में इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें