फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Helicopter crash: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश, आठ की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

Fri, 17 Apr 2026 11:32 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश में आठ लोगों की मौत हो गई। यह हेलीकॉप्टर हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद लापता हो गया था। बाद में इसका मलबा घने जंगलों में मिला। 
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पाम ऑयल के बागानों के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह हेलीकॉप्टर 'पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा' कंपनी का था और इसका मॉडल एयरबस H130 था। गुरुवार को इसने पश्चिमी कालीमंतन प्रांत के मेल्वी जिले से उड़ान भरी थी। इसे कुबू राया जिले में स्थित एक दूसरे पाम ऑयल बागान तक जाना था। लेकिन उड़ान भरने के महज पांच मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया।

ये भी पढ़ें: US: ट्रंप फिर दे सकते हैं कैमरन हैमिल्टन को FEMA की कमान, पहले कर चुके हैं बर्खास्त; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


हादसे खबर मिलते ही खोज अभियान शुरू किया गया। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर का मलबा सेकादौ जिले के घने जंगलों में मिला है। बचाव दल ने वहां से दो क्रू सदस्यों और छह यात्रियों के शव बरामद किए हैं। मरने वालों में एक व्यक्ति मलेशिया का नागरिक था।
विज्ञापन


इंडोनेशिया लगभग 27 करोड़ की आबादी वाला देश है। यह देश अक्सर विमान, हेलीकॉप्टर और नाव डूबने सहित ट्रांसपोर्टेशन दुर्घटनाओं से परेशान रहा है। परिवहन सुरक्षा को लेकर यहां पहले भी कई सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस हादसे की जांच कर रहे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें