फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: लैंडिंग के समय बिगड़ा संतुलन, खोटांग में 9एन-एएफक्यू क्रैश; एक यात्री घायल

Wed, 18 Mar 2026 02:05 PM IST
नवीन पारमुवाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है जबकि पायलट और अन्य लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Helicopter Crash in Nepal: नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित खोटांग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर डायनेस्टी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर खोटांग पहुंचा था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि एक यात्री को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 11 बजकर 51 मिनट पर हुआ। एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर 9एन-एएसक्यू खोटांग जिले में उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया। खोटांग की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और केवल एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है।

तेज हवा से बिगड़ा हेलीकॉप्टर का संतुलन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के समय वहां काफी तेज हवा चल रही थी। धूल और तेज हवा के कारण पायलट को लैंडिंग में दिक्कत हुई और हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। कंपनी के अनुसार, पायलट सबिन थापा हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। हेलीकॉप्टर कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पायलट और अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाने और रेस्क्यू के लिए कंपनी ने एक दूसरा हेलीकॉप्टर मौके पर भेजा है। अन्य यात्रियों और पायलट को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर चर्चा की मांग, रोहित पवार ने विधानसभा स्पीकर से की मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें