फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: मानसलू बेस कैंप के पास फिर हुआ भारी हिमस्खलन, पिछले सप्ताह हुई थी दो पर्वतारोहियों की मौत

Sun, 02 Oct 2022 09:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल के मानसलू पर्वत बेस कैंप के पास एक बार फिर भारी हिमस्खलन हुआ। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
माउंट मनासलू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के मानसलू पर्वत बेस कैंप के पास एक बार फिर भारी हिमस्खलन हुआ। बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आकर कई कैंप तबाह हुए हैं। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले हफ्ते भी इस इलाके में हिमस्खलन हुआ था। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह दो पर्वतारोहियों की हुई थी मौत
28 सितंबर को मानसलू पर्वत में हुए भारी हिमस्खलन से दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें अमेरिकी पर्वतारोही हिलारी नेल्सन भी मृत पाई गई। शिविर IV के ठीक नीचे के मार्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से ये घटना हुई। सेवन समिट ट्रेक्स, सटोरी एडवेंचर, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स, एलीट एक्सपीडिशन और 8K एक्सपेडिशन के शेरपा पर्वतारोही इसमें घायल हुए थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें