China News: मौसम विभाग ने झेजियांग, जियांग्शी व झिंजियांग के कुछ हिस्सों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की आशंका जताते हुए लोगों को काम के घंटे कम करने और बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
चीन में एक तरफ देश के दक्षिणी हिस्से में हीटवेव (china heatwave) का प्रकोप जारी है वहीं कई अहम जगहों पर भारी बाढ़ (floods) और बारिश का कहर जारी है। इसे देख चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के दक्षिणी क्षेत्रों और झिंजियांग तथा भीतरी मंगोलिया के कुछ हिस्सों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की संभावना जताई है वहीं बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक इनर मंगोलिया, हेइलोंगजियांग, जिलिन, लियाओनिंग व शेडोंग के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
चीन ने भीषण गर्मी वाले क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट और तेज बारिश वाले क्षेत्रों में ब्लू अलर्ट को आगे के लिए विस्तारित किया है। मौसम विभाग ने झेजियांग, जियांग्शी व झिंजियांग के कुछ हिस्सों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की आशंका जताते हुए लोगों को काम के घंटे कम करने और बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। जबकि अनहुई, जिआंगसु, हुबेई, हुनान और गुइझोउ प्रांतों में 180 मिमी तक भारी बारिश के आसार हैं। इनमें से कई क्षेत्रों में 28 मई से कई बार मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ आई है।