फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में सियासी संकट: सर्वोच्च अदालत में संसद भंग मुद्दे पर होगी सुनवाई

Thu, 07 Jan 2021 01:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
विज्ञापन
nepal supreme court - फोटो : pti
विज्ञापन
नेपाल में जारी सियासी संकट के बीच देश की सर्वोच्च अदालत बुधवार को पीएम केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा प्रतिनिधि सभा को भंग करने के मामले में 13 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के दफ्तर व प्रतिनिधि सभा स्पीकर ने अदालत को सौंपी जवाबी रिपोर्ट
राष्ट्रपति व पीएम कार्यालय तथा प्रतिनिधि सभा के स्पीकर ने 25 दिसंबर को जारी अदालती आदेश के मुताबिक अपनी लिखित जवाबी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। खबरहब के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, चीफ जस्टिस चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व वाली नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय सांविधानिक बेंच सरकार द्वारा प्रतिनिधि सभा को भंग करने के कदम के खिलाफ दायर रिट याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

याचिका पर सुनवाई करने वाली खंडपीठ इस मुद्दे पर अंतिम फैसला देगी कि क्या संविधान के अनुरूप प्रतिनिधि सभा को भंग किया गया अथवा नहीं। इस बीच, प्रधानमंत्री ओली के संसद भंग करने के कदम का सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ से विरोध जारी है।
विज्ञापन


सांविधानिक मामलों के विशेषज्ञों ने भी ओली के कदम की आलोचना की और इसे असांविधानिक बताया। जबकि उनके सहयोगियों और विपक्षी राजनीतिक दलों ने महामारी के बीच एक स्थिर सरकार को पटरी से उतारने के लिए ओली को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें