फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में सुनवाई शुरू

Sat, 21 Dec 2019 12:58 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिज सईद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्त पोषण के मामले में लाहौर की आतंक निरोधी अदालत (एटीसी) में सुनवाई शुरू हो गई है। पाकिस्तान की इमरान सरकार पर जमात उद दावा (जेयूडी) के मुखिया सईद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारी दबाव था।

विज्ञापन


आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में एटीसी ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सईद और उसके तीन साथियों हाफिज अब्दुल सलमान बिन मोहम्मद, मोहम्मद अशरफ और जफर इकबाल के खिलाफ 11 दिसंबर को आरोप तय किया था। 

पंजाब पुलिस की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक गवाह को अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान सईद और उसके तीनों साथी कोर्ट में मौजूद थे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन

 

एक और मामले में आरोप तय

कोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद के वित्त पोषण के एक अन्य मामले में सईद पर आरोप तय किया गया। एटीसी जज अरशद हुसैन भुट्टा ने सईद पर आरोप तय करते हुए गवाह पेश करने का आदेश दिया। अब इस मामले में शनिवार को भी सुनवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें