फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस : एक वृद्ध आश्रय गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत, एक को हिरासत में लिया

Tue, 15 Dec 2020 07:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, मॉस्को
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दुनिया भर में त्राहि-त्राहि से मची है। एक ओर कोरोना वायरस से लाखों लोग मर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर हादसों में लोगों की जान जा रही है। वहीं अब रूस से एक बुरी खबर आई है। रूस के दक्षिणी उराल्स में एक वृद्ध आश्रय गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बशकिरिया क्षेत्र के एक गांव में एक निजी वृद्ध आश्रय गृह की एक मंजिला इमारत में सुबह आग लग गई। इमारत में कुल 16 लोग थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि आग किस वजह से लगी।आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि घटना में सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन


रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना की एक आपराधिक जांच शुरू की गई है और आश्रय गृह के प्रमुख को हिरासत में लिया गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें