Israel: इस्राइल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट के प्रमुख ने आतंकी समूह के रॉकेट हमलों को रोकने में विफल रहने की जिम्मेदारी ली है। खुफिया एजेंसी के प्रमुख रोनेन बार ने कहा कि शनिवार को हमारे द्वारा हमारे द्वारा की गई सिलसिलेवार कार्रवाईयों के बावजूद, दुर्भाग्य से हम (बीते) शनिवार को पर्याप्त चेतावनी देने में असफल रहे, जिससे हमलों को नाकाम किया जा सकता था।
पिछले सप्ताह रॉकेट हमलों के बाद से इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस्राइली सेना की ओर से दी गई उत्तरी गाजा को खाली करने की समयसीमा समाप्त हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट के प्रमुख ने आतंकी समूह के रॉकेट हमलों को रोकने में विफल रहने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी के प्रमुख रोनेन बार ने कहा कि शनिवार को हमारे द्वारा हमारे द्वारा की गई सिलसिलेवार कार्रवाईयों के बावजूद, दुर्भाग्य से हम (बीते) शनिवार को पर्याप्त चेतावनी देने में असफल रहे, जिससे हमलों को नाकाम किया जा सकता था।
उन्होंने कहा, 'एजेंसी का नेतृत्व करने वाले के रूप में इसकी जिम्मेदारी मुझ पर है। जांच में समय लगेगा। अभी हम लड़ रहे हैं।'
हमास द्वारा सात अक्तूबर को हवाई, जमीन और समुद्र से अभूतपूर्व घुसपैठ शुरू करने के बाद इजराइल में कम से कम 1,400 लोगों की मौत हो गई है और 3,400 अन्य घायल हो गए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में इस्राइल के जवाबी हमलों में कम से कम 2,750 लोग मारे गए हैं और अन्य 9,700 घायल हो गए हैं।