इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा, 'इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं।'
इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को मार गिराया गया है। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को इस बात का दावा किया। उन्होंने एलान किया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को ढेर कर दिया गया है। इराक में एक सशक्त अभियान चलाया था और इस दौरान उसे मार गिराया गया। अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को 'अबु खदीजा' के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन
यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने मिलकर चलाया था। इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा, 'इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं।' बयान में कहा गया कि अबु खदीजा आतंकवादी संगठन का ‘डिप्टी खलीफा’ था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।
ट्रंप ने कही यह बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ' पर कहा, 'आईएसआईएस के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।'
विज्ञापन
इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में चलाया गया था ऑपरेशन
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में चलाया गया था। वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार, अभियान गुरुवार की रात शुरू किया गया था, लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई।