फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: FBI के न्यूयॉर्क प्रमुख का इस्तीफा, बोले- मुझे मिला था ये आदेश; ब्यूरो में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका

Tue, 04 Mar 2025 08:09 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Federal Bureau of Investigation: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के न्यूयॉर्क प्रमुख ने अपने इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने साथियों को दिए एक संदेश में बताया कि उन्हें ऐसा करने का आदेश मिला था। वहीं इस घटना के बाद से एफबीआई में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
काश पटेल, FBI प्रमुख - फोटो : X / @BasedMikeLee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी एफबीआई के न्यूयॉर्क कार्यालय के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए आदेश दिया गया था। जेम्स डेनही ने सोमवार को अपने सहयोगियों को एक संदेश में बताया कि शुक्रवार को उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया, लेकिन इसका कोई कारण नहीं बताया गया। यह घटना एफबीआई के लिए एक अशांत समय में हुई है, क्योंकि पिछले महीने काश पटेल नए एफबीआई निदेशक बने थे और डैन बॉन्गिनो, जो ट्रंप के समर्थक और कंज़र्वेटिव पॉडकास्ट होस्ट हैं, को उप निदेशक नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


एफबीआई के अंदर हालात और भी जटिल
फिलहाल, एफबीआई के भीतर स्थिति और भी जटिल हो गई है, जब न्याय विभाग ने 6 जनवरी, 2021 को अमेरिकी कैपिटल में हुई हिंसा से संबंधित जांच में शामिल हुए एफबीआई एजेंट्स की सूची देने का आदेश दिया। इस आदेश को कुछ लोगों ने एफबीआई में बड़े पैमाने पर निकासी का संकेत माना। डेनही, जो एक सेवानिवृत्त मरीन हैं, इस आदेश का विरोध करते हुए एक संदेश में कहा था कि वह इस मामले में डिगने के लिए तैयार नहीं थे। 

हम झुकेंगे नहीं, हम हारेंगे नहीं- जेम्स डेनही
वहीं जेम्स डेनही ने अपने इस्तीफे के बाद कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कई बार सुना है, 'जब आप गड्ढे में हों, तो खुदाई बंद कर दो,' लेकिन मुझे इस पर भरोसा नहीं है। मैं कभी भी इस संगठन की रक्षा करना बंद नहीं करूंगा, बस इसे बाहर से गर्व से करूंगा।' डेनही ने यह भी कहा कि वह एफबीआई की स्वतंत्रता को याद करेंगे और कहा, 'हम झुकेंगे नहीं, हम हारेंगे नहीं, हम जो सही है उसे किसी के लिए भी बलि नहीं चढ़ने देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जेम्स डेनही के इस पूरे बयान पर एफबीआई ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और न्याय विभाग ने भी तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें