फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरूत बंदरगाह पर खतरनाक रसायन अब भी मौजूद : फ्रांसीसी विशेषज्ञ

Thu, 13 Aug 2020 12:38 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैरुत
विज्ञापन
Beirut blast - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भीषण विस्फोट से तबाह हुए बेरूत बंदरगाह में खतरनाक रसायन से भरे एक कंटेनर में रिसाव होने की जानकारी मिली है। इसके बाद रासायनिक विशेषज्ञ और दमकल कर्मी रसायनों से भरे कम से कम 20 कंटेनरों को अच्छी तरह से बंद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। रसायनों की सफाई के काम में लगी फ्रांस की टीम के एक सदस्य ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद फ्रांसीसी रसायन विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट एंथनी ने कहा कि पिछले हफ्ते बंदरगाह और लेबनान की राजधानी में हुए घातक धमाके के दौरान कुछ कंटेनरों में छेद हो गया था।

एंथनी ने कहा कि बंदरगाह के मलबे के बीच काम कर रहे फ्रांसीसी और इतालवी रसायन विशेषज्ञों को अब तक 20 से अधिक कंटेनर मिले हैं जिनमें खतरनाक रसायन रखे हुए हैं। उन्होंने एक टीवी साक्षात्कार में कहा, हमने खतरे वाले निशान के साथ रसायनों के कुछ कंटेनर देखे और फिर पाया कि उनमें से एक कंटेनर से रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ लेबनानी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर इन कंटेनरों को अच्छी तरह से बंद करने और उनमें मौजूद सामग्रियों का आकलन करने के लिए काम कर रहे हैं।

रसायनों की जानकारी नहीं दी
फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने यह नहीं बताया कि ये रसायन क्या हैं। लेबनानी अधिकारियों ने भी बंदरगाह पर मौजूद रसायनों के खतरों की आशंका पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एंथनी ने कहा, हमें सबकुछ साफ करना होगा और सबको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें