फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत प्राथमिकता के तौर पर बांग्लादेश को उपलब्ध कराएगा कोरोना का टीका: हर्षवर्धन शृंगला

Thu, 20 Aug 2020 01:15 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विदेश सचिव हर्ष वर्धन शृंगला ने बुधवार को अपना दो दिवसीय दौरा समाप्त करते हुए कहा, उनकी बांग्लादेश यात्रा संतुष्टिपूर्ण रही। उन्होंने इस दौरान बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि एक बार वैक्सीन तैयार होने के बाद भारत बांग्लादेश को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका उपलब्ध कराएगा। शृंगला ने इससे पहले मंगलवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


शृंगला ने मोमेन से कहा, भारत में कोरोना टीका तैयार होने के बाद मित्र, साझेदार और पड़ोसी देशों को इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कोई शक नहीं है कि बांग्लादेश भी हमारी प्राथमिकता में होगा और उसे भी टीका उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के 60 फीसदी टीके बनाने वाला भारत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ कोरोना का टीका तैयार करने पर काम कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हम बड़ी तादाद में कोरोना टीका तैयार करें।

शृंगला ने इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते हैं कि कोरोना संकट के कारण हमारे बीच संपर्क कुछ कम रहा इसलिए उन्होंने मुझे भेजा है। क्योंकि हमारा मानना है कि भारत और बांग्लादेश के मजबूत संबंध बरकरार रहने चाहिए। इस पर मोमेन ने भी कहा, बांग्लादेश टीका तैयार करने में भारत की हर संभव मदद करने को तैयार है। हमारी फार्मा कंपनियां भी इस काम में आगे आएंगी।
विज्ञापन


हम टीके के ट्रायल में भारत को पूरा सहयोग देंगे। इसके अलावा दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच कोरोना के बाद आर्थिक सुधार के मोर्चे पर भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

साथ ही दोनों शीर्ष राजनयिकों ने दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की संयुक्त सलाहकार आयोग की वर्चुअल बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें