फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: वैश्विक समस्याओं के समाधान पर दुनिया की भारत पर टिकी नजर, हर्ष श्रृंगला ने जी20 को लेकर कही यह बातें

Thu, 27 Apr 2023 11:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,न्यूयॉर्क

सार

भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी20 की साल भर चलने वाली अध्यक्षता ग्रहण की। भारत 200 से अधिक बैठकों और संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा है, जो सितंबर में नई दिल्ली में एक वैश्विक नेताओं के शिखर सम्मेलन में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला ने जी20 को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बार जी20 की अध्यक्षता भारत के हाथों में हैं। इसका परिणाम बेमिसाल होगा। आज पूरी दुनिया भारत को ऐसे देश के रूप में देखती है, जो मौजूदा वैश्विक समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकता है। 

मंगलवार को किया संबोधित

भारत की जी20 अध्यक्षता के मुख्य समन्वयक और पूर्व विदेश सचिव श्रृंगला ने मंगलवार को अपनी बायोग्राफी नॉट एन एक्सीडेंटल राइज के लॉन्च इवेंट में भारतीय-अमेरिकी और डायस्पोरा समुदाय के प्रमुख सदस्यों को संबोधित किया। कहा कि जी20 आजादी के बाद से भारत द्वारा आयोजित सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है।

ये लोग शामिल हुए

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) की सहायक कंपनी जयपुर फुट यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत केनेथ जस्टर और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। 

जी20 की अध्यक्षता संभाल रहा भारत

भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी20 की साल भर चलने वाली अध्यक्षता ग्रहण की। भारत 200 से अधिक बैठकों और संबंधित कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा है, जो सितंबर में नई दिल्ली में एक वैश्विक नेताओं के शिखर सम्मेलन में समाप्त होगा।

दुनिया कठिन समय का कर रही सामना

श्रृंगला ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत जी20 के समय जो परिणाम देगा वह अभूतपूर्व होगा। दुनिया वर्तमान में कठिन समय का सामना कर रही है जहां एकमात्र निश्चितता अनिश्चितता है।

भारत सभी की उम्मीदों पर उतरेगा खरा

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हमारे कई साझेदारों को लगता है कि अगर कोई एक देश है जो आज उभरी वैश्विक स्थितियों का समाधान प्रदान करने की चुनौती के लिए तैयार है, तो वह भारत है। उन्होंने कहा कि भारत पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, खासतौर पर ग्लोबल साउथ, जिसका हम हिस्सा हैं और उसकी आवाज रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें