फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के कैथोलिक स्कूल से हटाई गई हैरी पॉटर की किताबें, पादरी ने बताई हैरान करने वाली वजह

Wed, 04 Sep 2019 04:44 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
harry potter - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिका के टेनेसी में स्थित एक कैथोलिक स्कूल से हैरी पॉटर की किताबों को हटा दिया गया है। स्कूल के पादरी ने ये कहते हुए इन किताबों को हटाया है कि इन्हें पढ़ते हुए पाठक बुरी आत्माओं से जुड़ते हैं।

विज्ञापन


द टेनसियन की ओर से भेजी गई ईमेल के मुताबिक नैशविले के सेंट एडवर्ड कैथोलिक स्कूल के डैन रेहिल ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका और रोम में धार्मिक विशेषज्ञों से परामर्श किया है जिन्होंने पुस्तकों को हटाने की सिफारिश की।

रेहिल ने लिखा है कि हैरी पॉटर की किताबों में इस्तेमाल होने वाले शाप और मंत्र वास्तविक श्राप और मंत्र हैं। जब कोई व्यक्ति इन्हें पढ़ता है तो वह बुरी आत्माओं को आमंत्रित करता है। ये पढ़ने वाले व्यक्ति को जोखिम में डाल देता है।
विज्ञापन


बता दें कि, अमेरिका के कैथोलिक स्कूलों में लेखक जेके रॉलिंग की लिखी हैरी पॉटर सीरीज की किताबें पाठ्यक्रम में शामिल हैं। कंपलीट फिक्शन की इन किताबों के जरिए बच्चों को इमैजिनेशन पावर से सीधे जोड़ा जाता है। अब अमेरिका में कई धार्मिक पुजारियों ने कहा है कि इन किताबों में कई मंत्र लिखे हैं जो कि किताब का पात्र इस्तेमाल करता है, लेकिन ये मंत्र अगर उच्चारित किए गए तो उनका असर सही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें