फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamas: हमास ने कहा- याह्या सिनवार को चुना नेता, इस्राइल पर सात अक्टूबर को हुए हमले का है मास्टरमाइंड

Wed, 07 Aug 2024 03:04 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस्माइल हनिया की मौत के बाद हमास ने याह्या सिनवार को अपना नेता चुना है। सिनवार सात अक्टूबर को इस्राइल पर हुए हमले का मास्टर माइंड है। 
विज्ञापन
हमास-इस्राइल के बीच जल रही जंग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने मंगलवार को कहा कि उसने गाजा में अपने शीर्ष अधिकारी याह्या सिनवार को अपना नया नेता चुना है। सिनवार को सात अक्टूबर को इस्राइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

सिनवार ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है। ऐसा माना जाता है कि याह्या सिनवार इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर है, जिनका इस्राइल खात्मा चाहता है।

हमास ने एक बयान में कहा कि उसने इस्माइल हनिया की जगह लेने के लिए सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है, जो पिछले हफ्ते ईरान में एक कथित इस्राइली हमले में मारे गए थे। पिछले हफ्ते भी, इस्राइल ने कहा था कि उसने जुलाई में गाजा में हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद मार गिराया है। हालांकि हमास ने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है। 

सात अक्टूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व

विज्ञापन

सात अक्टूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवार ने ही किया था। 


कई सालों तक गाजा में ही रहा है  सिनवार
हमास का पूर्व प्रमुख इस्माइल हानिया गाजा से निर्वासन के बाद कई सालों तक कतर में रहा था लेकिन सिनवार हमेशा से ही गाजा में रहा है। सिनवार 2017 से क्षेत्र में हमास का नेतृत्व करता रहा है। इस कारण हमास में उसकी मजबूत पकड़ है और हमास की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए काम किया है।

इस्माइल हनिया की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है

विज्ञापन

ईरान समर्थित हिजबुल्ला कमांडर फउद शुकर व हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की मौत के बाद इस्राइल पर कभी भी ईरानी हमले की आशंका है। इस बीच, इस्राइल व हिजबुल्ला ने सोमवार को एक-दूसरे पर हमले किए। हिजबुल्ला ने कहा, उसने उत्तरी इस्राइल पर बड़ा ड्रोन हमला किया है जबकि लेबनान के दक्षिणी गांव पर ड्रोन हमले में एक अर्धसैनिक समेत 2 की मौत हो गई

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें