फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन: हमास के लड़ाकों ने गाजा सिटी में निकाली परेड, पहली बार सामने आया शीर्ष नेता

Sun, 23 May 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, गाजा सिटी

सार

  • इस्राइल और हमास दोनों अपनी-अपनी जीत के कर रहे हैं दावे
  • ग्यारह दिन की लड़ाई के दौरान इस्राइल ने गाजा में हमास के सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए
विज्ञापन
गाजा सिटी में परेड - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के साथ 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद हमास के लड़ाकों ने शनिवार को गाजा सिटी में राइफलें लहराकर शक्ति प्रदर्शन किया और समूह का शीर्ष नेता पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया। शनिवार पूर्ण रूप से संघर्ष विराम का पहला दिन था। इस दौरान मिस्र के वार्ताकारों ने संघर्ष विराम को टिकाऊ बनाने के लिए वार्ताएं कीं।

विज्ञापन


ग्यारह दिन की लड़ाई के दौरान इस्राइल ने गाजा में हमास के सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए तो हमास तथा अन्य उग्रवादी समूहों ने इस्राइल की ओर चार हजार से अधिक रॉकेट दागे। इस दौरान 250 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर फलस्तीनी थे। इस्राइल और हमास दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

शनिवार को सेना की वर्दी पहने हमास के सैंकड़ों लड़ाकों ने परेड निकाली और लड़ाई के दौरान अपने वरिष्ठ कमांडर बासिम ईसा की मौत पर शोक व्यक्त किया। गाजा में हमास का शीर्ष नेता याहया सिनवार लड़ाई शुरू होने के बाद से पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें