फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच सऊदी अरब में शुरू हुई हज यात्रा, देखने को मिला अलग ही नजारा

Thu, 30 Jul 2020 06:35 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बीच सऊदी अरब में शुरू हुई हज यात्रा में अलग ही नजारा देखा गया। लोगों ने चेहरों पर मास्क लगाए हुए थे और वे आइसोलेशन के बाद वे छोटे समूहों में आ रहे थे। यहां बहुत कम लोगों को हज की इजाजत दी गई है। विदेश के उन्हीं लोगों को हज की अनुमति मिली है जो पहले से यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार जिन लोगों को इस साल हज करने की मंजूरी मिली है उनकी बीते सप्ताह मक्का पहुंचने पर कोरोना जांच की गई और तापमान भी लिया गया। श्रद्धालुओं को हजयात्रा से पूर्व और इसके बाद अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहने के आदेश दिए गए हैं। 

देश के धार्मिक मामलों के मंत्री मोहम्मद सालेह ने कहा कि यहां आने वाले लोग अपने घरों में क्वारंटीन रह चुके हैं जबकि इसके बाद उन्हें मक्का के होटलों में चार दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। जो लोग इस साल हज में हिस्सा ले रहे हैं, उनमें 30 फीसदी सऊदी अरब के नागरिक हैं और अन्य लोग सऊदी में रह रहे दूसरे देशों के नागरिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें