फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: नेशनल असेंबली के उपचुनाव में आतंकी हाफिज सईद को झटका; सत्तारूढ़ पार्टी ने कितने वोटों से हराया?

Mon, 09 Nov 2026 08:27 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, लाहौर।

सार

साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की पार्टी पाकिस्तान में संसदीय उपचुनाव हार गई। सत्तारूढ़ पीएमएल-एन ने 43 हजार से ज्यादा वोट पाकर जीत दर्ज की। क्या है इस आतंकी की पार्टी का इतिहास, कितना रहा वोटों का अंतर? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
आतंकवादी हाफिज सईद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान में संसदीय उपचुनाव हार गई है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने यह चुनाव जीत लिया है।
विज्ञापन


यह उपचुनाव रविवार को पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले की एनए-77 सीट पर हुआ था। यह इलाका लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर है। इस सीट पर सांसद महमूद बशीर विर्क के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया।

हाफिज सईद की पार्टी को कितने वोट मिले?
चुनाव आयोग ने सोमवार को नतीजे घोषित किए। इनके मुताबिक, सईद की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के उम्मीदवार मुहम्मद इब्राहिम गुज्जर को 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं, पीएमएल-एन के उम्मीदवार राशिद बशीर विर्क को 43 हजार से ज्यादा वोट मिले। इस तरह उन्होंने चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन


जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और जमात-ए-इस्लामी ने भी चुनाव नहीं लड़ा।

ये भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका-इस्राइल को दो टूक: 'बातचीत को तैयार, लेकिन दबाव के आगे नहीं झुकेंगे'; पेजेशकियन क्या बोले?

मतदान के दौरान क्या-क्या हुआ?
इस उपचुनाव में मतदान कम हुआ। एक गांव में पूरी तरह चुनाव का बहिष्कार किया गया। इसके अलावा, पीएमएल-एन की पांच महिला सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप था।

हाफिज सईद की पार्टी ने नतीजे क्यों खारिज किए?
पीएमएमएल ने सत्तारूढ़ पीएमएल-एन पर बड़े पैमाने पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। पार्टी ने चुनाव नतीजों को खारिज कर दिया। इस पार्टी ने 2024 के आम चुनाव में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, तब भी वह एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
विज्ञापन


हाफिज सईद का किन आतंकी संगठनों से रहा है संबंध?
हाफिज सईद प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का संस्थापक है। वह पहले मिल्ली मुस्लिम लीग से जुड़ा हुआ था। इसके बाद पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) एक दूसरे राजनीतिक मंच के रूप में सामने आई। इसका संबंध भी हाफिज सईद से बताया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पार्टी को पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान का समर्थन भी हासिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें