फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack : बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स समेत एप्पल, एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट हैक

Thu, 16 Jul 2020 12:04 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Twitter Hacked
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और आईफोन की निर्माता कंपनी एप्पल समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया गया।

विज्ञापन


ऐसे कई हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट को एक साथ क्रिप्टोकरंसीज घोटाले के लिए हैक किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि ट्विटर ने कहा है कि यह उसके लिए एक कठिन दिन है और वह इस समस्या को जल्द ही सुधारने के लिए काम कर रही है।




जानकारी के अनुसार अनुसार, टेस्ला कंपनी के सीईओ ट्विटर अकाउंट से दोपहर करीब 4:17 बजे एक अजीब ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था 'मैं कोविड-19 के कारण खुद को उदार महसूस कर रहा हूं। मैं मेरे बीटीसी खाते पर भेजे गए किसी भी बीटीसी भुगतान को अगले एक घंटे में दोगुना कर दूंगा।' शुभकामनाएं, और वहां सुरक्षित रहें!' इस ट्वीट में बिटकॉइन का पता भी था, जो कि संभवतः हैकर के क्रिप्टो वॉलेट से जुड़ा हुआ था। ऐसे में इसे हैकर्स की हरकत या हैकिंग बिटक्वाइन स्कैम माना जा रहा है। हैक किए गए अकाउंटों पर किए गए पोस्ट में बिटक्वाइन में दान मांगा गया है।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि 'हर कोई मुझसे समाज को वापस लौटाने के लिए कहता रहा है, अब वो समय आ गया है। आप मुझे एक हजार डॉलर भेजिए मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा। इसके बाद पुराने ट्वीट को डिलीट करके एक नया ट्वीट किया गया, जिसमें एक हजार डॉलर भेजने पर सिर्फ 30 मिनट में दो हजार डॉलर वापस देने की बात कही गई थी।
 
इन मशहूर हस्तियों के अकाउंट से पोस्ट किए गए यह ट्वीट कुछ ही मिनट बाद डिलीट हो गए। परंतु इसके बाद तो जैसे एक लहर सी चल पड़ी और कई अन्य प्रमुख लोगों के अकाउंट धड़ाधड़ हैक होने लगे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, रैपर कानये वेस्ट, उबर, एपल आदि जैसे दुनिया के कुछ प्रमुख लोगों और बड़ी कंपनियों के ही अकाउंट हैक किए गए।
 
जानकारी के अनुसार, इस हैकिंग के दौरान कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों ने हैकरों को लाखों डॉलर भेज दिए। वहीं ट्विटर ने कहा है कि वो इस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही बयान जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

ट्विटर ने कहा- यह हमारे लिए कठिन दिन

हैकिंग की इस घटना को लेकर ट्विटर की ओर से बयान आया है। ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी ने कहा कि यह हमारे लिए कठिन दिन है। हम सभी को लगता है यह भयानक था। हम इसे दुरुस्त कर रहे हैं और वास्तव में क्या हुआ इसे पूरी तरह से समझने के बाद साझा करेंगे, जो कुछ हम कर सकते हैं।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें