फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1बी वीजा: ट्रंप शासन में दर्ज आपत्तियों पर होगा पुनर्विचार, भारतीय पेशेवरों को मिलेगी राहत

Sun, 14 Mar 2021 02:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी परिपत्रों से विदेशी कामगारों के वीजा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर बाइडन प्रशासन ने उन नीतिगत परिपत्रों को वापस ले लिया है।

विज्ञापन


बाइडन प्रशासन ने कहा है कि वह पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी तीन नीतिगत परिपत्रों से विदेशी कामगारों के वीजा पर प्रतिकूल फैसलों या आपत्तियों को लेकर पुनर्विचार करेगा। इसमें एच-1बी वीजा भी शामिल है। तीनों नीतिगत परिपत्रों को वापस ले लिया गया है।

बाइडन प्रशासन के इस कदम से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवरों को राहत मिलेगी जो पूर्व में ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न नीतियों के चलते गैर आव्रजन कार्य वीजा खासतौर एच-1बी वीजा पर मुश्किलों का सामना कर रहे थे। अमेरिकी नागरिक एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने घोषणा की है कि वह गैर आव्रजक कामगारों की याचिका फार्म आई-129 को दोबारा खोल सकती है अथवा तीन वापस लिए गए परिपत्रों पर आधारित प्रतिकूल फैसलों पर पुनर्विचार कर सकती है।
विज्ञापन


विशेषाधिकार इस्तेमाल की परिस्थितियां
यूएससीआईएस के मुताबिक, सामान्यत: वह याचिका को दोबारा खोलने के विशेषाधिकार का इस्तेमाल तब करती है जब फैसले के 30 दिन बाद अर्जी लगाई जाए। साथ ही यदि इसे वैध अनुरोध अवधि खत्म होने से पहले दाखिल किया जाए और फैसला एच-1बी वीजा पर वापस लिए गए तीन परिपत्रों के मामले में से किसी एक या उससे अधिक नीतियों पर आधारित हो, तब भी विशेषाधिकार का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें