फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippines:फिलीपींस की सीनेट में चलीं गोलियां, सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी के दौरान हुआ हंगामा

Wed, 13 May 2026 06:52 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, मनीला
विज्ञापन
फिलीपींस की संसद में फायरिंग। (फाइल फोटो) - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

फिलीपींस संसद के उच्च सदन में बुधवार रात उस समय गोलीबारी की घटना हुई, जब अधिकारियों ने एक सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा को गिरफ्तार करने की कोशिश की है।  सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा ने सोमवार से अपने सरकारी कार्यालय में शरण ले रखी है। रोजा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने मानवता के खिलाफ अपराध के तहत हत्या के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


सीनेटर रोनाल्ड डेला रोसा ने इससे पहले कहा था कि उन्हें अपनी गिरफ्तारी का खतरा महसूस हो रहा है और उन्होंने फिलीपींस के लोगों से इसे रोकने की अपील की थी। टीवी फुटेज में बुधवार शाम मनीला स्थित सीनेट भवन में सैन्य वर्दी पहने पुलिस कमांडो को प्रवेश करते देखा गया, जबकि दंगा-रोधी पुलिसकर्मी ढाल और हेलमेट के साथ परिसर को घेरकर खड़े थे।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी किस वजह से हुई या सीनेट में कोई घायल हुआ या नहीं। फिलीपीन के अधिकारियों द्वारा सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा को गिरफ्तार करने और संभवतः बाद में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) को सौंपने के प्रयास के दौरान डेला रोजा को सहयोगी सांसदों की सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
आईसीसी ने डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए जारी वारंट को सोमवार को सार्वजनिक किया था। डेला रोजा राष्ट्रीय पुलिस के पूर्व प्रमुख हैं और उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को सबसे पहले लागू किया था, जिसमें हजारों संदिग्ध मारे गए थे। आईसीसी ने सबसे पहले डेला रोजा के खिलाफ नवंबर में वारंट जारी किया था। उनपर जुलाई 2016 और अप्रैल 2018 के बीच ‘‘कम से कम 32 व्यक्तियों’’ की हत्या के कारण मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है। ये अपराध दुतेर्ते के शासनकाल में हुए थे जब राष्ट्रीय पुलिस बल का नेतृत्व रोजा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें