फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने बस को बनाया निशाना, लाहौर जा रहे सात यात्रियों को उतारा मौत के घाट

Wed, 19 Feb 2025 05:20 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने बरखान क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी करके बस को रोक लिया। हमलावर बस में चढ़े और यात्रियों के पहचान पत्र चेक किए। इसके बाद उन्होंने सात यात्रियों को बस से उतारा और पहाड़ी के पास ले गए। इसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। बरखान के उपायुक्त वकार खुर्शीद आलम ने घटना और मृतकों की संख्या की पुष्टि की। 
विज्ञापन
बंदूकधारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस में सवार सात यात्रियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने बरखान क्षेत्र में क्वेटा से पंजाब प्रांत जा रही बस को रोका और सात यात्रियों को बस से उतारकर पहाड़ी पर ले गए। इसके बाद उनको गोली मार दी गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इसे आतंकी घटना बताया और इसकी निंदा की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने बरखान क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी करके बस को रोक लिया। हमलावर बस में चढ़े और यात्रियों के पहचान पत्र चेक किए। इसके बाद उन्होंने सात यात्रियों को बस से उतारा और पहाड़ी के पास ले गए। इसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। बरखान के उपायुक्त वकार खुर्शीद आलम ने घटना और मृतकों की संख्या की पुष्टि की। 

उन्होंने कहा कि सभी सातों यात्री पंजाब प्रांत से थे और वे लाहौर जा रहे थे। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि बलूच आतंकी संगठन लगातार पड़ोसी राज्य पंजाब के लोगों पर हमला करते रहते हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने की निंदा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने आतंकी हमले की निंदा की। सीएम ने कहा कि हमलावरों को को तलाशा जा रहा है। उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

वहीं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करना कायरतापूर्ण और जघन्य है। आतंकी शांति और मानवता के दुश्मन हैं। वे बलूचिस्तान में अशांति कायम करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार और सुरक्षा बल देश से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें